जहानाबाद जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड अजय कानू ने पत्नी के लिए लालू से मांगा लोकसभा चुनाव का टिकट
बिहार में 2005 की जहानाबाद जेल ब्रेक घटना के मास्टरमाइंड व नक्सली नेता अजय कानू ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अपनी पत्नी के लिए जहानाबाद लोकसभा सीट से टिकट मांगा है। कानू ने लालू से मुलाकात करने का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह को अपनी पत्नी का बायोडेटा सौंपा है।