रांची (झारखंड) के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने ज़मीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर शनिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब अपना फैसला 10 मई को सुनाएगा। गौरतलब है, ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली हेमंत की आपराधिक रिट याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी थी।