ज़रूरत पड़ने पर दोबारा बनाए जा सकते हैं कृषि कानूनः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा है कि सरकार ने कृषि कानून के फायदों के बारे में किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान इसे वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित थे। उन्होंने कहा कि अंत में सरकार को लगा कि ज़रूरत पड़ने पर दोबारा इन्हें बनाया जा सकता है लेकिन फिलहाल इसे वापस ले लेना चाहिए।