ज़रूरत पड़ी तो येदियुरप्पा को अरेस्ट करेंगे: पॉक्सो ऐक्ट केस पर कर्नाटक सरकार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज मामले में अगर ज़रूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। परमेश्वर ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि यह ज़रूरी है। इसका फैसला सीआईडी करेगी। अगर उन्हें (सीआईडी) ज़रूरत महसूस होगी तो वह ऐसा करेंगे।"