ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन-विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया। ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 141-रन पर ऑलआउट करने के बाद 39-ओवर में 145-रन बनाए। इससे पहले, ज़िम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 13 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में से 12 में ज़िम्बाब्वे की हार हुई जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।