सेबी ने डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनी ज़ीरोधा को म्यूचुअल फंड बिज़नेस के लिए संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) बनाने की सैद्धांतिक अनुमति दे दी है। कंपनी के सीईओ नितिन कामत ने इसकी सूचना देते हुए कहा, "शायद मुश्किल काम अब शुरू होगा।" ज़ीरोधा ने पिछले साल फरवरी में म्यूचुअल फंड बिज़नेस शुरू करने के लिए लाइसेंस का आवेदन किया था।