ज़ोमैटो की शुरुआती निवेशक इन्फो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी के अनुसार, वह करीब 24 साल में $10-$11 अरब के बाज़ार पूंजीकरण तक पहुंचे जबकि ज़ोमैटो 13 वर्षों में $13-$14 अरब या उससे आगे निकल गया। उन्होंने कहा कि इन्फो एज स्टार्टअप्स में ज़ोखिम पूंजी की बजाय मुनाफा निवेश करता है। बकौल बिखचंदानी, "हम रक्षात्मक हैं...जबकि ज़ोमैटो रिस्क लेता है।"