inshorts

जांच में बाधा डालने के आरोप में सीबीआई ने अनिल देशमुख के वकील को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि डागा पर देशमुख के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश में हो रही प्रारंभिक जांच को बाधित करने का आरोप है। सीबीआई ने डागा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ट्रांज़िट रिमांड पर उन्हें दिल्ली लाया गया है।