जाति-धर्म के नाम पर फैली नफरत नहीं रोकी गई तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है और इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है। उन्होंने कहा, "हम...प्रधानमंत्री...से आग्रह करते...रहे हैं कि आप अपील करिए कि (लोगों के बीच) प्रेम...भाईचारा और सद्भाव होना चाहिए...लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"