inshorts

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत ने शख्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, "मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैंने लिखा था...'गद्दारों को कभी माफ नहीं करना'। पोस्ट पर बठिंडा के एक शख्स ने...मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी।"