जानकारी जुटा रहा हूं, एनसीबी के गलत कामों का पर्दाफाश करूंगा: नवाब मलिक
क्रूज़ ड्रग्स केस को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि वह अधिक डेटा और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं जिससे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के गलत कामों का पर्दाफाश कर सकें। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस रीशेड्यूल करके 9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे रखी गई है। दरअसल, पहले यह शुक्रवार को होने वाली थी।