जान्हवी कपूर अपना चेन्नई वाला घर किराए पर देंगी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपना चेन्नई वाला घर किराए पर देंगी जिसे एयरबीएनबी ने मशहूर प्रॉपर्टी की सूची में शामिल किया है। उन्होंने यहां अपना बचपन बिताया था और यह पहला घर है जिसे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी के बाद खरीदा था। श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी ने घर का नवीनीकरण कराया था।