जान्हवी कपूर ने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीरें व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जान्हवी ने लिखा, "अब लग रहा है कि साल 2024 शुरू हो गया है।"