अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह पैपराज़ी से उन्हें पीछे से रिकॉर्ड ना करने का आग्रह कर रही हैं। वीडियो में जान्हवी सीढ़ियां चढ़ने से पहले पैपराज़ी से बोल रही हैं, "बस अभी प्लीज़ रिकॉर्ड मत करना।" अभिनेत्री ने पैपराज़ी से रिकॉर्डिंग बंद करने का अनुरोध करने से पहले तस्वीरें खिंचवाईं।