जापान की कंपनी ने देर रात की शिफ्ट पर लगाई रोक, कर्मचारियों की प्रजनन दर में हुई दोगुनी वृद्धि

जापान की इटाचु कॉर्पोरेशन द्वारा रात 8 बजे के बाद की देर रात की शिफ्ट पर रोक लगाने के करीब 1 दशक के बाद कर्मचारियों की प्रजनन दर में वृद्धि दर्ज की गई है। 2022 में इटाचु की महिला कर्मचारियों की प्रजनन दर दोगुनी होकर 2 बच्चे प्रति कर्मचारी हो गई जो जापान के 1.3 के औसत से अधिक है।