जारी जांच से संतुष्ट नहीं हूं: सोनाली फोगाट हत्या केस में सीबीआई जांच की मांग कर उनकी बेटी

दिवंगत बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के कथित हत्या मामले में उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने 'एएनआई' से कहा है, "मैं सीबीआई जांच की मांग करती हूं...क्योंकि जारी जांच से मैं संतुष्ट नहीं हूं। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।" यशोधरा ने कहा, "आरोपियों ने अब तक (हत्या के पीछे) उनके इरादे नहीं बताए हैं। पुलिस क्या कर रही है?"