inshorts

जावेद अख्तर के मानहानि मामले को रद्द करने की कंगना की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा शुरू की गई आपराधिक मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की अपील की थी। अख्तर ने साक्षात्कार में उनके खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ नवंबर, 2020 में केस दर्ज करवाया था।