आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रहे मुंबई एनसीबी के प्रमुख समीर वानखेड़े के जासूसी के आरोपों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब सशस्त्र बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे और उनके आधिकारिक वाहन को भी बदल दिया गया है। वानखेड़े ने 2 पुलिसकर्मियों पर उनका पीछा करने का आरोप लगाया था।