जिनको सब कुछ दिया वे नाराज़ हैं और जिनको कुछ नहीं दिया वे साथ हैं: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने इस्तीफे का एलान करते हुए सोनिया गांधी और शरद पवार को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "जिनको सब कुछ दिया वे नाराज़ हैं...और...जिनको कुछ नहीं दिया...वे साथ हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे मेरे अपनों ने दुख दिया...आज कैबिनेट की बैठक में शिवसेना के सिर्फ 4 मंत्री मौजूद थे...ये देखकर दुख हुआ।"