अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने बताया है कि वह इस हफ्ते अमेरिका के 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में नज़र आएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो के होस्ट जिमी फैलन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पंजाबी आ गए ओए।" दिलजीत ने आगे कहा कि, "मैंने जिमी फैलन के साथ उनके शो में बहुत मज़ा किया।"