जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा: पायलट समर्थकों के जूते फेंकने पर चांदना

पुष्कर (राजस्थान) में सोमवार को एक कार्यक्रम में राज्य के मंत्री अशोक चांदना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थकों ने जूते-चप्पल फेंके और 'पायलट ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। बाद में चांदना ने ट्वीट किया, "मुझ पर जूता फिंकवाकर...पायलट अगर मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाएं...जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा।"