inshorts

जिस पर भरोसा है उसे बना लें: पंजाब के सीएम पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस से अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा है, "दो-माह में आपने (कांग्रेस) तीसरी बार विधायकों की बैठक बुलाई...मुझे लगा कि मेरे ऊपर कोई संदेह है कि मैं (सरकार) चला नहीं सका या कुछ और बात...।" उन्होंने कहा, "मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं।" सिंह ने कहा, "जिन पर उनको भरोसा हो उनको (मुख्यमंत्री) बना दें।"