जिस पार्टी ने आपको पहचान दी, उसे नीचा मत दिखाइए: सिब्बल से अजय माकन

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कपिल सिब्बल की हालिया टिप्पणी के बाद कहा है, "उन्हें (सिब्बल) उस पार्टी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए जिसने उन्हें एक पहचान दी है।" उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी ने सुनिश्चित किया था कि संगठनात्मक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद कपिल सिब्बल केंद्रीय मंत्री बनें।" बकौल माकन, पार्टी में सभी की बात सुनी जा रही है।