inshorts

जिस राज्य की जनता कष्ट में होती है, वहां का राजा नर्क गामी होता है: दशहरा पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरा के मौके पर रामचरित मानस की चौपाई 'जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृप अवसि नरक अधिकारी।' के साथ ट्वीट किया है, "जय सिया राम!" इस चौपाई का अर्थ है कि जिस राज्य की जनता कष्ट में होती है वहां का राजा जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता वह नर्क गामी होता है।