जिसके हाथ में कभी बम-गोला था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है: पाक को लेकर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में पाकिस्तान को लेकर कहा, "आज देखिए पाकिस्तान के आतंक का टायर पंक्चर हो गया है…जो देश कभी आतंकी एक्सपोर्ट (निर्यात) करता था, वह आटे के इम्पोर्ट (आयात) के लिए दर-दर भटक रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "जिसके हाथ में कभी बम-गोला था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है।"