जिसे आप सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं उसे छिपाकर रखना चाहिए: प्रेमिका पर सिद्धांत

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा है कि प्यार के मामले में वह बेहद सिंपल और शर्मीले व्यक्ति हैं। बकौल ऐक्टर, "मुझे पीडीए नहीं पसंद है, पब्लिक में शायद मैं कभी (प्रेमिका का) हाथ भी नहीं पकड़ पाऊंगा। मेरे हिसाब से जिससे आप सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं उनको छिपाकर रखना चाहिए...ज़माने के सामने दिखाना मुझसे नहीं हो पाएगा।"