सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गुरुवार को भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता संभालने के मौके पर पुरी (ओडिशा) में बीच पर रेत से जी20 का लोगो व थीम की कलाकृति बनाकर ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। पटनायक ने कहा, "अब हमारे पास जी20 के मंच के ज़रिए प्राचीन ज्ञान को बाकी दुनिया के साथ साझा करने का भी मौका है।"