inshorts

जीएसटी से केंद्र को ₹7,500 करोड़ आएंगे, सरकारें गिराने पर ₹6,300 करोड़ खर्च किया: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से अभी जो दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर जीएसटी लगाया गया उससे सालाना ₹7,500 करोड़ आएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "सरकारें गिराने पर अभी तक इन्होंने ₹6,300 करोड़ खर्च किया।" बकौल केजरीवाल, "अगर...ये सरकारें न गिराते तो गेहूं, चावल, छाछ पर जीएसटी न लगाना पड़ता।"