जीडीपी की सुस्त चाल का मतलब है रोज़गार का संकट: जीडीपी वृद्धि दर घटने पर कांग्रेस

वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.4% रहने पर कांग्रेस ने कहा है, "यह आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका है।" पार्टी ने कहा, "जीडीपी की सुस्त चाल का मतलब- देश में कम निवेश, जेब में कम पैसा, रोज़गार का संकट।" दूसरी तिमाही और पहली तिमाही में यह दर क्रमशः 6.3% और 13.5% थी।