जीतन राम मांझी की जीभ काटकर लाने वाले को दूंगा ₹11 लाख का इनाम: बीजेपी नेता गजेंद्र झा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए बयान पर बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने कहा, "ब्राह्मण का कोई बेटा जीतन राम की जीभ काटकर लाएगा...उसे ₹11 लाख इनाम दूंगा।" वहीं, हम के प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने कहा, "बीजेपी नेतृत्व को...अपने नेताओं को समझाना चाहिए...नहीं तो परिणाम खराब होंगे।"