विशेषज्ञों का कहना है कि जीपीएस ट्रैकर से लैस एक ग्रेट वाइट शार्क ने अटलांटिक महासागर में तैरते समय अपनी आकृति बनाई है। कनाडा के नोवा स्कोशिया में एक शोध के तहत 2020 में ब्रेटन नामक इस शार्क को एक ट्रैकर लगाया गया था। 444 दिनों में इसकी मूवमेंट से लगता है कि उसने शार्क की आउटलाइन बनाई है।