फैशन डिज़ाइनर सीमा सजदेह ने सोहेल खान के साथ शादी के 24-साल बाद तलाक लेने पर कहा है कि वह जीवन के एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई हैं जहां उन्हें अब किसी की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं...अपने जीवन को पॉज़िटिव तरीके से देख रही हूं। मेरे अंदर जो भी नेगेटिविटी थी, मैंने उसे बाहर कर दिया है।"