जीवन को समझता हूं इसलिए 45 की उम्र में सफलता मेरे सिर पर नहीं चढ़ेगी: पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर को लेकर कहा, "यह रातों-रात नहीं हुआ है...यहां होने में काफी समय लगा है। मैं आज 45 साल का हूं और इस उम्र में सफलता मेरे सिर पर नहीं चढ़ेगी क्योंकि मैं जीवन को जानता और समझता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए वह अब धीमा होना चाहते हैं।