जीवन में कई गलतियां की हैं, कुछ लोगों के साथ सही बर्ताव नहीं किया: जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा है कि उन्होंने अतीत में कई गलतियां की हैं। उन्होंने कहा, "मुझे एहसास है कि मैंने बहुत कम ही चीज़ें सही की हैं...मुझे लगता है कि मैंने अपने जीवन में कुछ लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं किया है।" बकौल जॉन, "मैं एक बेहतर इंसान, बेहतर साथी, बेहतर बेटा और बेहतर विद्यार्थी हो सकता था।"