अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने शादी के 18 साल बाद पिता बनने को लेकर कहा है कि उन्होंने जीवन में पहले कभी इतनी खुशी महसूस नहीं की थी। उन्होंने कहा, "हम सभी इस चमत्कार के लिए भगवान के शुक्रगुज़ार हैं। जीवन का हर पल बेहद खूबसूरत लग रहा है।" अपूर्व ने साल 2004 में ऐक्ट्रेस शिल्पा सकलानी से शादी की थी।