जीवन में दूसरी बार चलना सीखा: चोटिल पैर का वीडियो शेयर कर पूजा हेगड़े

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वह अपने चोटिल पैर के साथ नर्स और एक वॉकर की मदद से चलने की कोशिश करती नज़र आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन में दूसरी बार चलना सीखा। जिस काम को आपने ताउम्र किया हो, दिमाग अचानक उसे भूल जाए तो यह अजीब लगता है।"