झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को ट्वीट किया, "जीवनभर सबको हंसाने वाले राजू जी ज़िंदगी की जंग लड़ते हुए चले गए...उनके जाने से हास्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।" वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "ईश्वर...शोकाकुल परिजनों को यह...कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"