जून में मां बनी सिंगर चिन्मयी ने शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर, सरोगेसी की अफवाह को नकारा
जून-2022 में जुड़वां बच्चों की मां बनी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की और लिखा, "गर्भावस्था के दौरान...मैंने यह एकमात्र सेल्फी ली थी।" एक अन्य वीडियो में 38-वर्षीय सिंगर ने सरोगेसी के ज़रिए अपने बच्चों के जन्म की अफवाहों को नकारा और कहा कि गर्भपात के बाद उनके बच्चों का जन्म हुआ था।