जूनियर एनटीआर को लेकर ऑब्सेस्ड हूं, उनके साथ काम करना चाहती हूं: दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'वह किस ऐक्टर के साथ काम करना चाहती हैं' के सवाल पर कहा है कि उन्हें जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा है। उन्होंने कहा, "मैं इस समय जूनियर एनटीआर को लेकर ऑब्सेस्ड हूं, उनकी कमाल की पर्सनैलिटी है। मुझे उम्मीद है ऐसा कहने से किसी प्रकार की रंजिश नहीं होगी।"