inshorts

जूनियर एनटीआर ने ₹3 करोड़ की कार की नंबर प्लेट के लिए खर्च किए ₹17 लाख: रिपोर्ट

हाल ही में लैम्बॉर्गिनी उरुस ग्रेफाइट कैप्स्यूल लिमिटेड एडिशन एसयूवी खरीदने वाले ऐक्टर जूनियर एनटीआर ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर '9999' के लिए कथित तौर पर ₹17 लाख खर्च किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐक्टर की कार के नंबर का पंजीकरण हैदराबाद के खैरताबाद आरटीओ ऑफिस में हुआ। इस कार की कीमत कथित तौर पर ₹3 करोड़ है।