वैनिटी फेयर की ऑस्कर पार्टी में लेदर गाउन पहनकर पहुंचीं अभिनेत्री जूलिया फॉक्स की तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिसमें उनके गले पर पंजे की तरह दिखने वाला डिज़ाइन बना था। उन्होंने इसके साथ चमड़े के दस्ताने पहने थे और एक क्लच हैंडबैग लिया हुआ था जिसे लेकर उनका दावा है कि वह इंसान के बालों से बना है।