inshorts

जेएनयू की कुलपति ने कहा- कोई भी भगवान ब्राह्मण नहीं, विवाद के बाद दिया स्पष्टीकरण

जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि मानव विज्ञान की दृष्टि से हिंदू देवी-देवता ऊंची जाति से नहीं हैं, कोई भी भगवान ब्राह्मण नहीं है। इसे लेकर शुरू हुए विवाद के बाद उन्होंने कहा, "मैं डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचार बता रही थी...मैं वही बोल रही थी जो किताबों में कहा गया है...वह मेरे विचार नहीं हैं।"