जेएमएम ने हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा में लोकसभा के बाद विधानसभा का भी दिया टिकट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को ओडिशा में लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव का भी टिकट दिया है। जेएमएम ने अंजनी को सरसकना विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले जेएमएम ने अंजनी को मयूरभंज लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।