जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं मानता विपक्ष: बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक को लेकर कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में विपक्ष की 17-18 जुलाई की बैठक को लेकर कहा है कि जेडीएस को विपक्ष ने कभी अपना हिस्सा नहीं माना। उन्होंने कहा, "जेडीएस का किसी गठबंधन में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।" गौरतलब है कि विपक्षी दलों की बैठक में 26 पार्टियां शामिल हो सकती हैं।