जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का 81 साल की उम्र में हुआ निधन

बिहार से जेडीयू के राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को 81 साल की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 'किंग महेंद्र' के नाम से मशहूर प्रसाद के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। 7 बार के राज्यसभा सांसद प्रसाद का जन्म जहानाबाद (बिहार) में हुआ था।