जेडीयू ने आरसीपी सिंह को ‘अकूत संपत्ति और अनियमितताओं’ को लेकर भेजा कारण बताओ नोटिस
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर पार्टी ने 2013-2022 के बीच करोड़ों रुपए की बेहिसाब अचल संपत्ति अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर बनाने का आरोप लगाया है। बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस संबंध में सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 'अकूत संपत्ति और अनियमितताओं' पर जवाब मांगा है।