inshorts

जेडीयू-मुक्त हुआ मणिपुर, जल्द ही बिहार में भी जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को तोड़ेंगे: सुशील मोदी

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने मणिपुर में 5 जेडीयू विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा है, "(मणिपुर) अब जेडीयू मुक्त हो गया है।" उन्होंने कहा, "बहुत जल्द...हम बिहार में भी जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को तोड़कर...राज्य को जेडीयू मुक्त बना देंगे।" बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा, "कोई भी होर्डिंग या पोस्टर लगाने से...प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।"