जेल में बंद नवाब मलिक व अनिल देशमुख ने एससी से मांगी फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति

जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट (एससी) में याचिका दाखिल कर विधानसभा में कल (गुरुवार) होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति मांगी है। एससी याचिका पर आज (बुधवार) शाम 5.30 बजे सुनवाई करेगा। गौरतलब है, दोनों नेता मनी लॉन्डरिंग के अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।