दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को ₹50,000 के बॉन्ड पर अंतरिम ज़मानत दे दी है। ऐडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन की ज़मानत याचिका को लेकर ईडी से जवाब मांगा है और तब तक उनकी नियमित ज़मानत याचिका कोर्ट में पेंडिंग रहेगी।