जैकलीन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, रोज़ गोल्ड रंग के गाउन में दिखीं
ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में डेब्यू किया है और इस दौरान वह रोज़ गोल्ड रंग के गाउन में नज़र आईं। उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस बार कान्स में जैकलीन के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला और 'लापता लेडीज़' फेम छाया कदम ने भी डेब्यू किया है।